फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal mining in Burana, Lubangarh and Salempur Khurd, department registered case

Mohali News: बुराना, लुबाणगढ़ और सलेमपुर खुर्द में अवैध खनन, विभाग ने दर्ज किया मामला

Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Burana, Lubangarh and Salempur Khurd, department registered case
खनन की गई साइट। संवाद 
कुराली। खनन और भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बुराना, लुबाणगढ़ और सलेमपुर खुर्द में अवैध खनन मिलने पर माजरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। चलाए अभियान में अधिकारियों को अवैध खनन के संकेत मिले। इस पर उनके खिलाफ माजरी पुलिस स्टेशन में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम की धारा 4 (1) और 21 (1) के तहत तीन पर्चे दर्ज किए गए।
विज्ञापन


इन स्थानों पर अवैध खनन करने वाले लोगों और जमीन के स्वामित्व की जांच की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सामने लाया जा सके। बुराना में करीब 3.42 लाख घन फीट मिट्टी का अवैध खनन पाया गया, जबकि लुबानगढ़ में करीब 1.05 लाख घन फीट ग्रेवल और रेत का खनन पाया गया। सलेमपुर खुर्द में लगभग 22,700 घन फीट ग्रेवल और रेत का खनन पाया गया है। बता दें कि विभाग ने एक सप्ताह के दौरान माजरी थाने के तहत अवैध खनन का यह पांचवां मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर फील्ड की जांच कर अवैध खनन को चिह्नित किया जा रहा है। इसके तहत ही यह केस दर्ज किए गए हैं। किसी व्यक्ति या ग्राम पंचायत को अपने गांव के आसपास अवैध खनन की जानकारी है तो वह तुरंत इसे खनन अधिकारियों के ध्यान में लाए ताकि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस और विभागीय कार्रवाई की जा सके। -आकाश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता ड्रेनेज-कम-माइनिंग एंड जियोलॉजी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed