{"_id":"6849e33efcfd0d185109b293","slug":"illegal-construction-of-contract-started-again-on-government-land-in-peer-muchhalla-was-demolished-mohali-news-c-71-1-mli1010-130048-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीर मुछल्ला में सरकारी जमीन पर फिर से शुरू ठेके के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीर मुछल्ला में सरकारी जमीन पर फिर से शुरू ठेके के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर ने बुधवार सुबह सरकारी जमीन पर फिर से शुरू हुए ठेके के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नगर परिषद ने भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि 29 मई को स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों, पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह व अन्य उच्च अधिकारियों के जीरकपुर दौरे के दौरान आम लोगों ने यह समस्या उठाई थी। उनकी ओर से सरकारी जमीन पर ठेके के अवैध निर्माण की बात मंत्री के ध्यान में लाई गई थी। इसके बाद नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही इस अवैध निर्माण को हटा दिया था।
हालांकि सरकारी जमीन पर फिर से ठेके का अवैध निर्माण कर लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को इस अवैध निर्माण को फिर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
कार्यकारी अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि स्थानीय सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार नगर परिषद से नक्शा स्वीकृत करवाकर ही निर्माण करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।