फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal construction continues unabated in Kansal Sukhna Enclave

Mohali News: नहीं रुक रहा कांसल सुखना एन्क्लेव में अवैध निर्माण

Wed, 31 Dec 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction continues unabated in Kansal Sukhna Enclave
नयागांव। सुखना एनक्लेव (कांसल), वार्ड-8 में आवासीय प्लॉट पर व्यावसायिक-ढांचे/भवन के निर्माण के मामले में 28 सितंबर को डीसी को लिखित में शिकायत दी थी। इसके बाद आवासीय प्लॉट पर व्यावसायिक भवन निर्माण के मामले में डीसी मोहाली ने एडीसी और नयागांव ईओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अवैध निर्माणों का कार्य अभी बिना रोक-टोक के जारी है। पीएस भिंडर, महासचिव पीके चोपड़ा, उपाध्यक्ष सतीश मित्तल व अन्य ने भवन निर्माण के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

सुखना एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पीएस भिंडर ने कहा कि नयागांव के मास्टर प्लान के अनुसार यहां कांसल सुखना एनक्लेव में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों और निमार्ण पर करने पर पूरी तरह से रोक होने के बावजूद अवैध निर्माण नही रुक रहा और ऊपर से यह क्षेत्र पर्यावरण संवेदनशील जोन के अंतर्गत भी आता है। इसके बावजूद क्लब चलाने के उद्देश्य से व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। एसोसिएशन के प्रधान पीएस भिंडर ने डीसी मोहाली को 26 दिसंबर को दोबारा भेजी गए ईमेल में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण रोकने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नही हुई। इस लिए हमारी मांग है जल्द से जल्द इस मामले में बनती कार्रवाई कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed