फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal arms network operating from Italy, two arrested including international kabaddi player

Mohali News: इटली से चल रहा था अवैध हथियारों का नेटवर्क, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms network operating from Italy, two arrested including international kabaddi player
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश कर इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, मैग्जीन और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि हथियारों की खेप इटली में बैठे एक आरोपी द्वारा भेजी गई थी। उनके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसओसी के एआईजी दीपक पारेख ने बताया कि 9 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर के गांव कनेवाल निवासी और वर्तमान में बनूड़ की गोयल कॉलोनी में रह रहा परवीन कुमार उर्फ शामा उर्फ पारस अवैध हथियारों और कारतूसों की सप्लाई में सक्रिय है। सूचना यह भी थी कि वह अपने साथियों के साथ मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसएसओसी थाना मोहाली में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बनूड़ क्षेत्र में छापा मारकर परवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर किराए के मकान से एक .32 बोर पिस्टल, एक मैग्जीन और पांच कारतूस बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि परवीन कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह कई मामलों में शामिल रहा है। वह वर्ष 2018 के लूट के एक मामले में घोषित भगोड़ा भी है।
विज्ञापन

लगातार पूछताछ के दौरान परवीन ने अपने साथी हरीश कुमार उर्फ हैरी भूपाल का नाम उजागर किया। इसके बाद एसएसओसी टीम ने होशियारपुर में दबिश देकर हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शनिवार को दो ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हरीश कुमार एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी है। इटली की टीम की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुका है। वहीं, आरोपी राजेश कुमार उर्फ बंटा फिलहाल इटली में रह रहा है। उसी ने हथियारों की खेप भेजी थी। पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसएसओसी अब इस अवैध हथियार नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed