फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ig checked police barrier, mohali police, mohali crime, mohali ig

बढ़ते अपराध देख हरकत में आई पुलिस, IG ने चेक किए नाके

Thu, 12 May 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 12 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
ig checked police barrier, mohali police, mohali crime, mohali ig
पु‌लिस - फोटो : Desk
मोहाली में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था और सड़कों पर आए दिन हो रहे अपराधों से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले दिनों ऐसी कई बड़ी वारदातें शहर में हो चुकी हैं। बुधवार देर रात आईजी आरपी सिंह बराड़ ने मोहाली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इन वारदातों को गंभीरता से लिया है। इस कारण उन्होंने गत दिनों आधी रात में शहर के पुलिस नाकों की चेकिंग की थी। इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों में लगे पुलिस नाकों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


लापरवाह पुलिस मुलाजिमों पर गिर सकती है गाज
मोहाली में बढ़ते अपराधों के बाद उच्चाधिकारी जहां हरकत में आए हैं, वहीं यह पता भी चला है कि नगर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कुछ पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरना तय है। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम ने छापने के शर्त पर बताया कि ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार हो रही है, जिनके क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के चलते आपराधिक वारदातें हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
-दो मई को गन प्वाइंट पर नेचर पार्क के पास प्राइवेट कंपनी के अधिकारी से कार लूट
-दो मई की शाम को सेक्टर-68 में छात्र से कार छीन ले गए आरोपी
-मटौर से लुटेरे तीन युवतियों से कार छीनकर भाग गए थे
-सड़कों पर आए दिन चेन स्नैचिंग की वारदातें
-शहर के कई पॉश इलाकों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed