फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If you want to avoid corona ... don't shake hands, say namastey

कोरोना से बचना है तो... न मिलाएं हाथ, कहें नमस्ते

Fri, 03 Jul 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid corona ... don't shake hands, say namastey
मोहाली। कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ मिशन ‘फतेह’ प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके मद्देनजर तीन जुलाई को पंजाब के समूह लोगों के लिए एक दिन का विशेष कांटैक्ट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सीनियर मेडिकल अफसर पीएचसी बूथगढ़ डॉ. दिलबाग सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि महामारी की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए सेहत विभाग के मुलाजिम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी संबंधी गांव तियूड़ में एक विशेष प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों बताया जाएगा कि वह अभिवादन के लिए किसी से भी हाथ न मिलाएं, दूर से ही नमस्कार या सत श्री अकाल बुलाएं। भीड़ वाले इलाके में एक जगह पर जमा होने से बचें, सिर्फ जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। घर से निकलते समय मास्क जरूरी पहनें इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए इन सभी निर्देशों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

तियूड़ के सरपंच नाहर सिंह और सुरिंदर सिंह जीओजी ने डॉ. दिलबाग सिंह और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर सेहत विभाग से डॉ. विकास, विक्रम कुमार बीईई, डॉ. किरन, हरप्रीत कौर, हरिंदरपाल कौर, जसपाल सिंह, आशा वर्कर, वीना शर्मा, कुलवंत कौर आंगनबाड़ी वर्कर, मदन सिंह पंच, परमजीत सिंह और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed