फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If you go to school without a bag in pre-nursery, you will have to carry a five-kilo bag in class 12.

Mohali News: प्री-नर्सरी में बिना बैग तो 12वीं में पांच किलाे का बैग लेकर जाना होगा स्कूल

Sat, 07 Mar 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
If you go to school without a bag in pre-nursery, you will have to carry a five-kilo bag in class 12.
मोहाली। पंजाब शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को भारी स्कूल बैग के बोझ से राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पंजाब के सहायक निदेशक राजीव कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूल बैग का वजन कम करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ये निर्देश राज्य के सभी सरकारी, एडिड और निजी स्कूलों पर लागू होंगे। जारी निर्देशों के अनुसार प्री-नर्सरी के बच्चों को बिना बैग के स्कूल भेजा जाएगा, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बैग का अधिकतम वजन 3.5 से 5 किलोग्राम तक तय किया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्कूल बैग का अधिक वजन बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार कक्षा के हिसाब से बैग का वजन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत पहली और दूसरी कक्षा के लिए बैग का वजन 1.6 से 2.2 किलोग्राम, तीसरी से पांचवीं के लिए 1.7 से 2.5 किलोग्राम, छठी और सातवीं के लिए 2 से 3 किलोग्राम, आठवीं के लिए 2.5 से 4 किलोग्राम तथा नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 2.5 से 4.5 किलोग्राम तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed