फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If you did not give alcohol in the marriage, then the DJ man beat up the tent man, case filed against two

शादी में शराब नहीं दी तो डीजे वाले ने टेंट वाले को पीटा, दो पर केस दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 01:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
If you did not give alcohol in the marriage, then the DJ man beat up the tent man, case filed against two
मोहाली। सोहाना थाने के अंतर्गत आते इलाके में चल रही एक शादी में शराब नहीं देेने पर डीजे वाले ने एक टेंट वाले पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल टेंट वाले मुकेश को जीएमसीएच, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव बल्लोमाजरा के रूप में हुई है, इस मौके पर उसके साथ एक अज्ञात साथी भी था। सोहाना थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि उसके गांव में जसप्रीत नाम के व्यक्ति की शादी की पार्टी थी। इसमें उसका ही टेंट लगा हुआ था और उसी के वेटर यहां काम कर रहे थे। इस शादी में डीजे का इंतजाम हरप्रीत सिंह ने किया हुआ था। इस दौरान डीजे वाले हरप्रीत सिंह ने मेरे एक वेटर से शराब की मांग की तो वेटर ने इनकार कर दिया कि उनके पास शराब नहीं है। इसके बाद रात करीब 12 बजे हरप्रीत सिंह ने अपने 8-9 साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया और उसको बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ ही उसकी जेब में रखे रुपये भी निकालकर ले गए थे। इसके बाद उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed