फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'If the demands are not accepted, we will not do cleaning in Nayagaon from Monday'

‘मांगें नहीं मानी तो सोमवार से नयागांव में नहीं करेंगे की सफाई’

Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
'If the demands are not accepted, we will not do cleaning in Nayagaon from Monday'
नयागांव। इलाके के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल नयागांव को एक मांगपत्र सौंपा है। इसमें नगर काउंसिल में पास हुए प्रस्ताव के मुताबिक सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्त करके सीधे नगर काउंसिल के अधीन करने की मांग की है। अगर शुक्रवार तक उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो सोमवार से सभी सफाई कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से सभी सफाई कर्मचारियों को नगर काउंसिल के अधीन करने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत सात जनवरी, 2022 को नगर काउंसिल नयागांव की ओर से प्रस्ताव पास करके स्थानीय निकाय विभाग पंजाब को भेजा गया था। इस प्रस्ताव में 125 सफाई कर्मचारियों में से कुल 73 सफाई कर्मचारियों को सीधे नगर काउंसिल में रखने का प्रस्ताव पास हुआ था। इनमें 48 पुरुष और 25 महिला कर्मचारी थीं। लेकिन प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण विभाग की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब सरकार बदलने के बाद भी इस मामले पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस कारण सफाई मजदूर यूनियन मोहाली की शाखा नयागांव की ओर से मंगलवार को कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन को एक मांगपत्र सौंपा गया है। इसमें चुनाव से पहले कैबिनेट के फैसले और नगर काउंसिल नयागांव की बैठक में पास हुए प्रस्ताव के मुताबिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग की गई है। साथ ही कहा है कि शुक्रवार तक अगर उनकी मांग पर कोई फैसला नहीं होता है तो सोमवार से सभी सभी सफाई कर्मचारी काम बंद करके सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed