फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If the corporation removed the hawker and the helpless woman killed a brick on her own head in protest

निगम ने रेहड़ी-फड़ी हटवाई तो विरोध में लाचार महिला ने खुद के सिर पर मारी ईंट

Sat, 13 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
If the corporation removed the hawker and the helpless woman killed a brick on her own head in protest
मोहाली। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर में लगी अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम लोगों की ओर से फेज-7 में खड़ी की गई अवैध रेहड़ियां हटवा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान जब टीम फेज-7 में कार्रवाई करने पहुंची तो एक महिला ने इसके विरोध में चिल्लाते हुए लाचारी में अपने सिर में ईंट मारकर खुद को जख्मी कर लिया। इस मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। महिला का पति और जख्मी महिला बोली कि साहब... घर में खाने को एक दाना नहीं है। मकान मालिक को किराया नहीं दिया है। बच्चों की स्कूल फीस भरनी है। काम-धंधे तकरीबन बंद हो गए हैं। अब अगर वह मेहनत करके कमा रहे हैं, तो अब उनके साथ निगम की ओर से धक्केशाही की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि काफी समय से लोगों की ओर से यहां अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाने की शिकायतें आ रही थीं। रेहड़ी-फड़ी वाले गैर कानूनी तरीके से दुकानों के आगे सामान रखकर बेच रहे हैं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अचानक नगर निगम की टीम फेज-1, फेज-3बी1 और फेज-7 में लगने वाली अवैध रेहड़ियों को हटाने के लिए पहुंच गई। निगम की टीम काफी तेजी से काम कर रही थी। रेहड़ी वालों को अपना सामान तक उठाने का मौका नहीं मिला।
इस दौरान जैसे ही निगम की टीम फेज-7 की मार्केट में रेहड़ी-फड़ी हटाने पहुंची तो लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन निगम की टीम कार्रवाई करती रही। इस दौरान विरोध करते हुए एक महिला ने खुद के सिर में ईंट मार ली। उसने चिल्लाते हुए कहा कि एक तो काम-धंधा बंदहोने से वह पहले की बर्बाद हो चुके हैं। लॉकडाउन के बाद काम करना शुरू किया है तो नगर निगम अब उनको बर्बाद करने पर तुला है।

इस मौके पर मार्केट के प्रधान गुरमुख वालिया ने कहा कि सभी का कारोबार बंद पड़ा है। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उनके लिए कोई योजना बनाई जानी चाहिए, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती रहे और अपने बच्चों को पढ़ा सकें। उन्होंने सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू से अपील की है कि इन लोगों का ध्यान रखा जाए और नगर निगम को हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed