फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband fled to Canada after visiting Shimla post-wedding and taking the jewellery; case registered.

Mohali News: शादी के बाद शिमला घूमे फिर गहने लेकर कनाडा भागा पति, मामला दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Husband fled to Canada after visiting Shimla post-wedding and taking the jewellery; case registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। कनाडा से आए एक परिवार ने पुर्तगाल की स्थायी निवासी युवती से मोहाली में शादी की। आरोप है कि शादी का पूरा खर्च युवती से कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी शिमला घूमने गए। पति ने युवती के सारे गहने अपने पास रख लिए और बाद में तलाक का दबाव बनाकर परिवार के साथ कनाडा भाग गया। अप्रवासी भारतीय थाना पुलिस ने पति पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती संदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सगाई 12 अगस्त 2025 को सतनाम सिंह से हुई थी। शादी 8 मार्च 2026 को मोहाली के गुरुद्वारा कुराली के नजदीक एक आयोजन स्थल पर हुई थी। शादी के समय लड़के वालों को सोने के गहने दिए गए थे, जिसमें कड़ा, अंगूठी और सेट शामिल थे। शादी के लगभग 20 दिन बाद पति, सास और ससुर कनाडा वापस चले गए। संदीप कौर ने आरोप लगाया कि भारत में बिताए इन 20 दिन के दौरान ससुराल वालों ने उसे उम्मीद के मुताबिक दहेज न लाने के लिए ताने दिए। संदीप कौर के छोटे कद को भी तलाक मांगने का बहाना बनाया गया। शादी के अगले ही दिन से जेठ-जेठानी और सास-ससुर ने सतनाम सिंह को तलाक देने के लिए कहा। अब वह दूरभाष करती है तो कोई जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed