फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband fired upon after seeing his estranged wife with another young man and attempting to stop them; bullet struck his fingers.

Mohali News: अलग रह रही पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ देखा, रोकने पर पति पर की फायरिंग, हाथ की उंगलियों पर लगी गोली

Thu, 02 Jul 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Husband fired upon after seeing his estranged wife with another young man and attempting to stop them; bullet struck his fingers.
मोहाली/खरड़। महिला के साथ घूम रहे युवक ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया और हाथ की उंगलियों पर गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी और पीड़ित की पत्नी के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रूपनगर जिले के गांव चौड़िया निवासी और वर्तमान में जीबीपी कैमेलिया खरड़ निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई। मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद फॉर्च्यूनर भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ निवासी इशाक मोहम्मद ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले नेहा खान से हुई थी। दोनों के बीच तीन वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी अलग रह रही है। मंगलवार को वह अपनी मां, बेटी और अन्य परिजनों के साथ खरड़ स्थित अमायरा इम्पोरिया मार्केट घूमने गया था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को एक सफेद फॉर्च्यूनर में एक युवक के साथ देखा। इशाक के अनुसार कार सवार युवक और उसकी पत्नी ने पहले उनकी गाड़ी के आगे-पीछे कई चक्कर लगाए। कई अभद्र इशारे कर गाली-गलौज किया। इसके बाद दाऊमाजरा की ओर निकल गए। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ उनका पीछा करते दाऊमाजरा के पास खेतों तक पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उसने फॉर्च्यूनर रुकवाई, चालक सीट पर बैठे युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। वह पीछे हट गया। गोली उसके पैरों के पास जाकर लगी। इसके बाद आरोपी ने कार से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खोने से कार एक चारदीवारी में जा फंसी। इशाक ने बताया कि आरोपी कार से उतरकर फिर पिस्टल तानकर खड़ा हो गया। इस दौरान उसने हथियार पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने दूसरा फायर कर दिया, जो उसके बाएं हाथ की उंगलियों को छूता हुआ जमीन में जा लगा। शोर और गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। धक्का-मुक्की के दौरान पिस्टल भी मौके पर गिर गई। वहीं, उसकी पत्नी को उसकी मां और बहन ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोट्स
सूचना मिलने पर थाना सदर खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मनजीत सिंह और नेहा खान के खिलाफ इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हथियार और वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। - ईशान सिंगला, उप पुलिस अधीक्षक खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed