फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hunting dog race was to be held in ten districts, program canceled due to interference of PETA

Mohali News: दस जिलों में होनी थी शिकारी कुत्तों की रेस, पेटा के हस्तक्षेप से कार्यक्रम रद्द

Thu, 30 Jan 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hunting dog race was to be held in ten districts, program canceled due to interference of PETA
मोहाली। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के हस्तक्षेप के बाद मोहाली के साथ पंजाब के दस जिलों में शिकारी कुत्तों (अवैध ग्रेहाउंड डॉग) की रेस को रोक दिया गया है। यह रेस 26 जनवरी को चप्पड़चिड़ी में होनी थी।
विज्ञापन

पेटा ने सभी जिलों के एसएसपी को यह रेस रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मोहाली में होने वाली शिकारी कुत्तों की रेस को एसएसपी दीपक पारीक के निर्देशों के बाद रोक दिया गया। यह रेस कई स्थानों पर आयोजित की जानी थी। तीन रेसों के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है। 19 से 26 जनवरी तक मोहाली के चप्पड़चिड़ी खुर्द, गांव कैलों , फतेहगढ़ साहिब के गांव हवारा, मलेरकोटला के गांव लसोई, रूपनगर के गांव मोरिंडा, लुधियाना शहर के गांव घलोटी और गांव ककराला कलां व 28 जनवरी को लुधियाना ग्रामीण के जगराओं के गांव कमालपुरा में शिकारी कुत्तों की रेस होनी थी।
विज्ञापन

इन रेसों का पता चलने पर पेटा इंडिया ने संबंधित जिलों के एसएसपी को इसकी सूचना दी। पुलिस के हस्तक्षेप के कारण यह 10 रेस रद्द की गई हैं। जिससे न जाने कितने शिकारी कुत्ते क्रूरता से बच गए। पेटा इंडिया ने एसएसपी से कार्यक्रम के आयोजकों और प्रतिभागियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। ग्रेहाउंड रेसिंग में कुत्तों को इतनी खतरनाक गति से दौड़ने के लिए मजबूर किया जाता है कि इससे उनके शरीर पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिससे अक्सर उन्हें चोट लग जाती है या उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटा का मानना है कि हारने वाले कुत्तों को कठोर व्यवहार का सामना करना पड़ सकता था। पेटा इंडिया क्रूएल्टी रिस्पांस लीगल एडवाइजर और एसोसिएट डायरेक्टर मीत अशर ने कहा कि ग्रेहाउंड को अक्सर चोट या मौत के लिए दौड़ाया जाता है। कुत्तों को दौड़ के लिए मजबूर करना स्वाभाविक रूप से क्रूरता है। ऐसी दौड़ भारतीय न्याय संहिता 2023 और पीसीए अधिनियम 1960 के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं, जो जानवरों को अनावश्यक पीड़ा पहुंचाते हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि पीसीए अधिनियम 1960 विशेष रूप से जानवरों को अन्य जानवरों से लडऩे के लिए उकसाने को अपराध मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed