फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   How the ranking of Nayagaon will improve in the cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे सुधरेगी नयागांव की रैकिंग

Mon, 25 Jan 2021 02:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
How the ranking of Nayagaon will improve in the cleanliness survey
नयागांव। नए साल में स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में शहर की रैकिंग कैसे सुधेरग, इसको लेकर अभी तक नगर काउंसिल गंभीर नहीं है। यहां हालात यह हैं कि शहर में सफाई होने के बाद भी गंदगी का उचित तरीके से निस्तारण का प्रबंध नहीं किया जा रहा है। लोग इसके लिए स्थानीय नेताओं ओर नगर काउंसिल को ही जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इलाके को देखकर लगता ही नहीं कि वह चंडीगढ़ से सटे इलाके में रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले पांच साल में अच्छा काम नहीं किया, इस बार के नगर काउंसिल चुनाव में उनका विरोध जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंधी स्थानीय निवासियों में संतोष कुमार, निर्मला देवी, मधु शर्मा आदि ने बताया कि शहर के लोगों के अलावा सफाई मुलाजिम भी खाली प्लाटों में कूड़ा-कचरा फेंकर कर यहां ढेर लगाकर इसमें आग लगा देते हैं। इसके अलावा पीजीआई के पीछे स्थित पटियाला की राव नदी के किनारे दूर तक कूड़ा-कचरा गिराने कि खिलाफ बहुत बार आवाज उठाई जा चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर लोगों ने पूर्व सेनेटरी इंस्पेक्टर की गाड़ी भी लड़ाई-झगड़े के दौरान तोड़ दी थी। इस जगह पर कूड़ा गिराने के खिलाफ कई बार जनता कॉलोनी, विकास नगर और हिम नगर के लोग प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। लोगों ने बताया कि इसके बावजूद शहर के सफाई कर्मचारी यहां पर कूड़ा-कचरा लगातार गिरा रहे हैं। इस कारण राव की नदी के नजदीक बसे घरों के लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। जबकि कुछ लोगों के घरों में बीमार व्यक्ति भी हैं। लेकिन लोगों की डंपिंग साइट की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस मामले में वह उच्च अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। इस बारे में नगर काउंसिल नयागांव के ईओ जगजीत सिंह शाही ने बताया कि हमने जमीन लीज पर लेने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है और दो व्यक्तियों ने जमीन लीज पर देने के लिए प्रस्ताव भी रखा है। जल्द ही दोनों में से किसी एक के साथ जमीन लीज पर लेकर शहर का कूड़ा कचरा गिराने के लिए जगह मिल जाएगी। इससे यहां के लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed