फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Houses built under the jurisdiction of Nayagaon Municipal Council will not be allowed to be demolished.

Mohali News: नयागांव नगर परिषद के दायरे में बने मकानों को नहीं टूटने देंगे

Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Houses built under the jurisdiction of Nayagaon Municipal Council will not be allowed to be demolished.
नयागांव। पंजाब सरकार की ओर से बनाए गए कानूनों के तहत ही जमीन खरीद की रजिस्ट्री के पैसे दिए, नक्शे पास हुए, बिजली और पानी के कनेक्शन मिले, वोटर और आधार कार्ड बने, बैंकों में खाते खुले, मकान बनाने के लिए हाउस लोन लिए, दुकानों के जीएसटी नंबर लिए, होटल खोले, धार्मिक स्थान बनाए और अब पंजाब सरकार का पंजाब वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग तीन किलोमीटर तक सुखना ईको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) के काले कानून का प्रस्ताव रखकर यहां बने मकानों को तोड़ने की तलवार लटकाई जा रही है। यह आरोप सरकार पर नयागांव घर बचाओ मंच के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत जोशी ने लगाए हैं। यह आरोप उन्होंने नयागांव के अंदर जनजागरण सभा को संबोधित करते हुए लगाए हैं।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि लोगों की ओर से चुनी गई सरकारें हमारे जीवन को और अच्छा बनाने के लिए होती हैं, न कि बर्बाद करने के लिए। जोशी ने उपस्थित जन समूह से वायदा किया कि अगर वह सब साथ देंगे तो तीन किलोमीटर तो दूर की बात वे तो 100 मीटर में भी सुखना ईएसजेड नहीं बनने देंगे। जोशी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार ने सुखना ईएसजेड को 100 मीटर रखने के अपने ही दस साल से अधिक पुराने फैसले के उलट अब तीन किलोमीटर तक रखने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून जिसकी रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट भी मान्यता देता है ने जब प्रमाणित कर दिया कि सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी श्रेणी-डी के अंतर्गत आती है और इसके लिए अधिकतम 100 मीटर तक का ईएसजेड पर्याप्त है तो क्या पंजाब सरकार का वन विभाग इससे भी ऊपर हो गया, यह सवाल पूछते हुए जोशी ने निवेदन किया कि सुखना ईएसजेड के काले कानून के खिलाफ नयागांव निवासी पंजाब सरकार को अपनी आपत्तियां भेजें और नयागांव घर बचाओ मंच पूरे नए गांव इलाके में जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोशी ने आखिर में कहा कि नयागांव में नगर परिषद के अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश और अन्य सरकार के आदेशों के नाम पर बिजली, पानी के कनेक्शन देने बंद किए हैं और नक्शे पास नहीं कर रहे, यह बिल्कुल गलत है, कोई कोर्ट का ऐसा आदेश नहीं है जो रोकता है। आने वाले दिनों में कागजों के साथ नगर परिषद के अधिकारियों के झूठ का पर्दाफाश करेंगे।
जन जागरण मंच में नयागांव में भाजपा से पार्षद सुरिंदर कोशिश बब्बल, पार्षद प्रमोद कुमार, एडवोकेट बबलू कोरी और पार्षद विनोद बन्दोलिया, समाज सेवी एवं पूर्व पार्षद स्टेट कार्यकारिणी सदस्य दीप ढिल्लों, सदा शिव मंदिर कमेटी नयागांव के अध्यक्ष राजकुमार फौजी, नयागांव मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान देस राज बंसल, ऑटो यूनियन सिंघा देवी से प्रभु मुखिया, मजदूर सेना के महामंत्री मदन मंडल, गऊ सेवा प्रमुख नयागांव सुशील रोहिल्ला शामिल रहे।


इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह भूपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्या मौजूदा विधायक ने कभी आकर नयागांव में किसी की समस्या को सुना है यहां लोग रात को 12 बजे पूरी रात पीने का पानी भरते हैं। बिजली पानी और मीटर के लिए परेशान हैं लेकिन अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे और न ही विधायक ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed