फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hotel owner and manager arrested in charge of gathering crowd

डेराबस्सी : विवाह समारोह में ज्यादा भीड़ जुटाने के आरोप में होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 02 May 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner and manager arrested in charge of gathering crowd
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर होटल पारस के मालिक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की टीम बस स्टैंड पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि होटल पारस में विवाह समारोह चल रहा है और इसमें करीब 150 लोग शामिल करके कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद जब एएसआई के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो शादी के समारोह में लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। यह देखकर पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धारा-188 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सब डिवीजन डेराबस्सी की पुलिस ने इसी तरह कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में अब तक तीन होटल और मैरिज पैलेस के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीरकपुर पुलिस ने पिछले करीब 15 दिन पहले पटियाला रोड़ पर स्थित नामी मैरिज पैलेस एकेएम में विवाह समारोह के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इसी तरह ढकोली पुलिस ने बीते दिनों एक होटल मालिक के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed