{"_id":"6a44325eac164fe73a078843","slug":"horrifying-incident-in-mataur-mother-accused-of-throwing-three-children-into-a-canal-bodies-of-two-recovered-one-missing-mohali-news-c-71-1-mli1010-144154-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मटौर में दिल दहला देने वाली घटना.. मां पर तीन बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप, दो के शव मिले, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मटौर में दिल दहला देने वाली घटना.. मां पर तीन बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप, दो के शव मिले, एक लापता
विज्ञापन
मोहाली। मटौर गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को रोपड़ की सरहिंद नहर में फेंक दिया। इस घटना के बाद दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। महिला ने खुद भी नहर में छलांग लगाई थी, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस और बचाव दल ने सूचना मिलते ही तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया।
देर शाम तक दस वर्षीय तपिश और छह वर्षीय तनवी के शव रोपड़ के पास नहर से बरामद हुए। चार वर्षीय नितिन की तलाश लगातार जारी है। दो बच्चों के शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घर पर परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। इससे पहले 24 मई को राजपुरा के मंडोली गांव के पास भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां एक दंपती ने भाखड़ा मेन लाइन नहर में छलांग लगाई थी। स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को बचा लिया था, लेकिन उनके तीन नाबालिग बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई थी।
मृतक बच्चों के दादा रामबाबू ने बताया कि उनकी बहू शकुंतला उर्फ सुमन सोमवार दोपहर अपने तीनों बच्चों को मेला दिखाने के बहाने घर से ले गई थी। काफी देर तक लौटने पर ससुराल पक्ष को शक हुआ। पुलिस ने शकुंतला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो रोपड़ की आई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर किनारे से शकुंतला को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, शकुंतला ने खुद भी खुदकुशी के लिए नहर में छलांग लगाई थी, लेकिन वह तैरकर किनारे आ गई।
विज्ञापन
मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार, महिला के पति की करीब दस महीने पहले मौत हो गई थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। ससुर रामबाबू ने बताया कि कुछ समय से शकुंतला का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह कई बार बच्चों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें करती थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। महिला की मानसिक स्थिति सहित सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। डीएसपी गुरचरन सिंह ने बताया कि महिला को फिलहाल पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। अभी तक महिला के खिलाफ लगाए गए आरोप ससुराल पक्ष के बयानों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमों को नहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था।
महिला को फिलहाल पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। अभी तक महिला के खिलाफ लगाए आरोप ससुराल पक्ष के बयानों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है। सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। -गुरचरन सिंह, डीएसपी सिटी-1