फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Home quarantine with samples from family members of all three new Corona patients

तीनों नए कोरोना के मरीजों के पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लेकर किया होम क्वारंटीन

Fri, 12 Jun 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Home quarantine with samples from family members of all three new Corona patients
तीनों नए कोरोना के मरीजों के पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लेकर किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली/डेराबस्सी। वीआईपी जिले मोहाली की सब डिवीजन डेराबस्सी में वीरवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने वाले मरीजों के पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। तीनों केस डेराबस्सी सब डिवीजन के हैं।
वहीं चार लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। वहीं, अब जिले में कोरोना के कुल केेस 143 हो गए हैं। इनमें से 116 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 24 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

डेराबस्सी सिविल अस्पताल के कोरोना के नोडल अफसर डॉ. एचएस चीमा ने बताया कि नए कोरोना पीड़ितों में 57 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय लड़की का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जबकि 25 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा से वापिस आया है। इसका 9 जून को सैंपल लिया था और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग और लड़की दोनों ही बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए आए थे। इनके सैंपल लेकर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सेहत विभाग ने मुबारिकपुर में पॉजिटिव आए मरीज के मामले में 46 लोगों के सैंपल भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट कल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन -सेहत विभाग की टीम मुबारिकपुर में सैंपल लेती हुई।
-स्वास्थ्य विभाग की टीम आज सामने आए मरीजों के परिवारों को क्वारंटीन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed