फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hockey stadium security guard attacked and injured ground man

Mohali News: हॉकी स्टेडियम के सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राउंड मैन पर हमला कर किया घायल

Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Hockey stadium security guard attacked and injured ground man
मोहाली। फेज-9 स्थित हॉकी स्टेडियम में बीते दिन एक सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राउंड मैन पर हॉकी से हमला कर दिया। उसके सिर और हाथ-पैर पर चोट आई हैं। घायल ने फेज-8 थाना पुलिस को शिकायत दी, फिर परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल के वर्ष 1988 में एक हादसे में बाएं हाथ की उंगलिया कट गई थीं।घायल हरि राम वासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ ने बताया कि वह फेज-9 स्थित हॉकी स्टेडियम में ग्राउंड मैन का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से साथी सिक्योरिटी गार्ड उसे परेशान कर रहा था। वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। हालांकि बीते दिन जब वह ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए स्टेडियम से निकल रहा था तभी वह सिक्योरिटी गार्ड उसे गाली देने लगा। जब बदले में भी उसने भी गाली दी तो उसने पीछे से उसके सिर पर हॉकी से वार कर दिया। इससे वह वहीं गिर गया और फिर उसने उसके हाथ-पैर में भी हॉकी से वार किए। जांच में पता लगा है कि उसके सिर फट गया है। हाथ-पैर में अंदरूनी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed