फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Highway closed, airport road has to be detoured for Kharar

हाईवे किया बंद, खरड़ के लिए एयरपोर्ट रोड का लगाना पड़ रहा चक्कर

Thu, 25 Nov 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Highway closed, airport road has to be detoured for Kharar
मोहाली। वीआईपी सिटी से खरड़ समेत पंजाब और हिमाचल जाने वाले लोग अब बलौंगी-खरड़ हाईवे के नीचे से सीधे आगे नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें करीब डेढ़ से दो किलोमीटर एयरपोर्ट रोड का चक्कर लगाकर हाईवे पर वापस आना पड़ रहा है। यह स्थिति पैदा हुई है वहां पर चल रहे सड़क और पाइपलाइन के चल रहे काम के कारण। इस वजह से रोड को लोहे की टीन लगाकर बंद कर दिया गया। ऐसे में 30 कदम के सफर के लिए लोगों को इतना लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में लोग मुश्किल उठा रहे हैं। वहीं, अब तक यह भी साफ नहीं किया गया है कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक बलौंगी से जैसे ही लोग खरड़ की तरफ फ्लाईओवर से नीचे से होकर निकलते है तो उन्हें दिक्कत आ रही है। गोपाल स्वीट्स के सामने हाईवे को टीन के शैड लगाकर बंद कर दिया गया। जिसके बाद सारे ट्रैफिक को स्लिप रोड से होकर एयरपोर्ट पर टीडीआई लाइट प्वाइंट तक जाना पड़ रहा है। उसके बाद वहां से यू-टर्न लेकर लोग वापस आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ युवाओ ने शॉर्टकट भी बना लिए हैं। जिससे वहां पर हादसे होने का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंधी खरड़ निवासी दीपक ने बताया कि इस वजह से परेशानी काफी बढ़ गई। जब टीडीआई लाइटों पर मुड़ते हैं तो वहां भी हादसे का डर बना रहता है। पूरा दिन उक्त रोड पर ट्रैफिक का फ्लो चलता है। इसी तरह कुलदीप सिंह का कहना है कि फ्लाईओवर के शुरू में ही लोगों को गाइड कर देना चाहिए। ताकि लोगों को इतनी दूर न न जाना पड़े। जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed