फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High-tech security suffers setback, batteries of 15 CCTV cameras stolen

Mohali News: हाईटेक सुरक्षा को झटका, 15 सीसीटीवी कैमरों की बैटरियां चोरी

Mon, 06 Apr 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
High-tech security suffers setback, batteries of 15 CCTV cameras stolen
मोहाली। शहर में अपराध और ट्रैफिक उल्लंघनों पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए सिटी सर्विलांस एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीटीवी) को चोरों ने निशाना बना लिया। ताजा मामले में चोरों ने मोहाली के कोर्ट कॉम्प्लेक्स से लेकर फेज-5 स्थित भैणां का ढाबा मार्ग तक करीब 15 सीसीटीवी कैमरों की बैटरियां चोरी कर लीं। इस चोरी के कारण निगरानी व्यवस्था में खलल पड़ गया है। पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने शहर में लगभग 500 सीसीटीवी लगवाए हैं।
विज्ञापन

ये कैमरे रोजाना अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक उल्लंघन के खिलाफ ऑनलाइन चालान भी काटते हैं। बैटरियों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में कैमरों की इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदार भोपाल की टैक्नोसिस कंपनी ने सोहाना और फेज-1 थानों में चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इंस्टॉलेशन के शुरुआती दौर में बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। इस कारण ऑनलाइन चालान सिस्टम शुरू करने में देरी हुई थी। उस समय भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालिया घटना के बाद कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बेशक कंपनी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बैटरियां लगाकर सीसीटीवी दोबारा शुरु करवा दिए गए थे लेकिन अभी भी कुछेक जगह पर सीसीटीवी पूरी तरह से काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन


बॉक्स तोड़कर निकाल लीं बैटरियां
कंपनी के मैनेजर अंबुज सिंह ने बताया कि पहले हुई चोरी के बाद बैटरियों के लॉकिंग सिस्टम में बदलाव किया गया था। नए उन्नत पैटर्न लॉक और विशेष चिप्स लगाए गए थे, लेकिन चोरों ने बैटरी बॉक्स को औजार से तोड़कर बैटरियां निकाल लीं। यह घटनाएं स्पष्ट रूप से बताती हैं कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई है। सोहाना थाने में स्थापित एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) से इन कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जाती है। घटना के दौरान कैमरे बंद हो गए थे। कंपनी ने तुरंत नई बैटरियां इंस्टॉल कर सिस्टम को बहाल कर दिया। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन चालान प्रणाली पर इसका कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि अतिरिक्त स्पेयर पार्ट्स पहले से उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम कड़ा करे पुलिस
स्थानीय नागरिकों ने इस चोरी को लेकर चिंता व्यक्त की है। मोहाली के निवासी अमित कुमार ने कहा कि यह घटना हमारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाती है। हाईटेक सिस्टम को भी चोर निशाना बना रहे हैं, ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा करने की आवश्यकता है। सोहाना थाने में स्थापित एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) से इन कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जाती है। यहां 13 ऑपरेटर तैनात हैं, जो ट्रैफिक उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं। घटना के दौरान जब संबंधित मार्ग के कैमरे बंद हुए तो तुरंत कंपनी को सूचित किया गया और मौके पर जांच के बाद पता चला कि बैटरियां चोरी होने की वजह से सीसीटीवी बंद हुए हैं।


कंपनी के सीनियर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है ताकि इस सिस्टम को मजबूत किया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। - अंबुज सिंह, मैनेजर, टैक्नोसिस कंपनी

यह मामले नहीं हुए ट्रेस
1- चीनी कुब्बाहेड़ी हत्याकांड के बाद आरोपी बनूड और फिर हरियाणा में पहुंचे थे। कोर्ट कॉम्प्लेक्स से फेज-5 तक के मार्ग में सीसीटीवी की बैटरियां चोरी होने से भी पुलिस को हमलावरों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।

2- एक हफ्ते पहले भी कोर्ट कॉम्प्लेक्स से खानपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर 23 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई थी, इस मामले में भी पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा था क्योंकि चालक की पहचान नहीं हो पाई थी।





मैंने अपने मुलाजिम से पूछा है ऐसी कोई चोरी नहीं हुई है। मेरे मोहाली में चार्ज लेने से पहले चोरी हुई थी जिसमें मामा दर्ज कर लिया गया था।
- करनैल सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed