{"_id":"6a384fdc3ddf35995102f3d2","slug":"high-tech-security-ring-in-mohali-following-chandigarh-murder-case-intensive-barricading-at-all-entry-points-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143883-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ हत्याकांड के बाद मोहाली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सघन नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ हत्याकांड के बाद मोहाली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सघन नाकाबंदी
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ में हाल ही में हुए केमिस्ट शॉप कैशियर जानकी दास हत्याकांड के बाद मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार और रविवार को शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर विशेष हाईटेक नाकाबंदी अभियान चलाया गया, जिसमें आधुनिक तकनीक के जरिए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में पहली बार सैटेलाइट से जुड़े अत्याधुनिक कैमरों का उपयोग किया गया, जिनकी लाइव फीड सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंची। इससे अधिकारियों को रियल टाइम में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिली और निगरानी प्रणाली अधिक प्रभावी बनी।
डीएसपी मुख्यालय वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि यह विशेष ऑपरेशन खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा रणनीति को और मजबूत किया गया है और नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ई-चालान जारी किए गए। कई वाहनों के दस्तावेज भी जांचे गए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब नाकाबंदी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 10 बोतल शराब बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से दूसरे क्षेत्र में सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।