फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High speed car hit truck from behind, death, marriage was to take place after 13 days

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, मौत, 13 दिन बाद होनी थी शादी

Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
High speed car hit truck from behind, death, marriage was to take place after 13 days
डेराबस्सी। देर रात डेराबस्सी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान लोकेश निवासी कैथल के रूप में हुई है, जबकि सन्नी निवासी सोनीपत इस दौरान घायल हो गया। मृतक युवक की शादी 13 दिन बाद 30 अप्रैल को होनी थी। हादसे के बाद घर में खुशी की जगह गम का माहौल है। पुलिस ने घायल सन्नी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई पाल चंद ने बताया कि 30 वर्षीय लोकेश और सन्नी दोनों फाइनेंस वाहनों की रिकवरी का काम करते हैं। ये दोनों ढकोली में किसी काम से मिलने आए थे, जिसके बाद वे डेराबस्सी के पास खाना खाने जा रहे थे। लोकेश कार चला रहा था। एक ट्रक भी अंबाला की ओर जा रहा था, जो डेराबस्सी फ्लाईओवर पर सीमेंट के खंभों में फंस गया। इसी बीच पीछे से तेज गति से आई लोकेश की कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इसमें कार के दोनों एयरबैग खुल गए और टक्कर के बाद कार रुक गई। रात को रोड सेफ्टी फोर्स के जवानों ने सबसे पहले कार में फंसे युवकों को निकाला और डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लोकेश को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त सन्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल सन्नी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed