फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High alert issued, police conducted flag march and investigation in hotels, gang war raised concern

हाई अलर्ट जारी, पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर होटलों में की जांच, गैंगवार ने बढ़ाई चिंता

Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
High alert issued, police conducted flag march and investigation in hotels, gang war raised concern
मोहाली। विक्की मिंड़ूखेड़ा हत्याकांड के बाद पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद दो गैंग के बीच सोशल मीडिया पर चली बयानबाजी से मोहाली में गैंगवार का खतरा बनता जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकालकर होटलों में चेकिंग की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लगते जिले और शहर के एंट्री प्वाइंट सहित अंदरूनी रास्तों पर भी नाकाबंदी बढ़ा दी है। नाकों की जगह और संख्या लगातार बदली जा रही है। डीएसपी गुरचेत सिंह संधु की अगुवाई में पुलिस ने फेज-1 में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें पूरे सब-डिवीजन की फोर्स शामिल थी। फ्लैग मार्च के दौरान होटलों की जांच भी की गई। होटलों में रुके लोगों की भी पहचान के लिए पूछताछ हुई और उनके दस्तावेज जांचे गए। होटल मालिकों को भी बिना पूरी पहचान और रिकार्ड के किसी को भी होटल में रुकने न देने की चेतावनी दी है। इस दौरान पुलिस ने होटल मालिकों के साथ बैठक भी की। जिसमें उन्हें हिदायतें देकर किसी भी ग्राहक की पूरी वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा गया। साथ पीजी और किराएदारों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। डीसी ने दो दिन पहले आदेश जारी कर सभी किराएदारों, नौकरों और पीजी में रहने वालों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी में देने के दिर्नेश दिए थे। पुलिस भी अब इनकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विक्की मिंड़ूखेड़ा हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग के बीच जिस तरह की सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं, उससे मोहाली में गैंगवार की आशंका बनती जा रही है। पुलिस इस बात से इंकार नहीं कर रही। हालांकि हर साल राष्ट्रीय उत्सवों के आयोजन के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। इस बार विक्की मिंड़ूखेड़ा हत्याकांड के बाद पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर ज्यादा सतर्कता बरत रही है। स्वतंत्रता दिचस समारोह का आयोजन फेज-6 में आयोजित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed