{"_id":"627c1cdc93d1a5260d56c19a","slug":"hi-tech-police-to-say-every-time-the-accused-are-far-away-mohali-news-pkl4503383113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहने को हाईटेक पुलिस, हर बार आरोपी दे रहे गच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहने को हाईटेक पुलिस, हर बार आरोपी दे रहे गच्चा
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले की पुलिस को पूरे पंजाब में हाईटेक माना जाता है लेकिन हर बार बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस को गच्चा देकर आसानी से निकल जाते हैं। इस वजह से हर बार पुलिस की किरकिरी होती है। इस बार हमला पुलिस के अपने खुफिया मुख्यालय पर हुआ। इस बार भी हालत इससे विपरीत नही हैैं।
वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद आरोपी पहेली बने हुए हैं। कुछ लोगों को राउंडअप जरूर किया। उच्च अधिकारी केस को जल्दी हल करने के सिवाय कुछ नहीं बोल रहे हैं। ऐसे ही कुछ केस से हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसमें पुलिस की जमकर किरकिरी हुई और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।
दिल्ली पुलिस ने आठ माह बाद पकड़े अकाली नेता मिड्डूखेड़ा के कातिल
सेक्टर-71 स्थित युवा अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की सात अगस्त 2021 में दिनदहाड़े आई-20 कार सवार आरोपियों ने हत्या कर दी थी। आरोपी वारदात के बाद आराम से जिले से भागने में कामयाब रहे हैं। करीब एक महीने तक पुलिस के लिए केस पहेली बना रहा है। विभिन्न राज्यों की जेलों में बंद गैंगस्टरों को पूछताछ के बाद सितंबर में केस सुलझा दिया लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। विक्की के परिजनों ने इस मामले में पंजाब पुलिस से लेकर गृह मंत्रालय तक को पत्र लिखे। साथ ही अपनी जान को खतरा तक बताया। हत्या के करीब आठ महीने बाद मार्च 2022 में दिल्ली पुलिस ने विभिन्न राज्यों में वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर दबोचे थे। इस दौरान उस हत्याकांड के तीन आरोपी पकड़े गए। इसके बाद जिला पुलिस उक्त लोगों को मोहाली लेकर आई। साथ ही उनसे हत्या में प्रयोग हथियार और वाहन बरामद किया।
विज्ञापन
छह किलोमीटर की दूरी पर रह रहा हत्यारोपी महीने बाद काबू
सितंबर-2017 में फेज-3बी2 में सीनियर पत्रकार केेजे सिंह व उनकी बुजुर्ग माता गुरचरण कौर की हत्या हो गई थी। यह हत्या बिल्कुल पॉश एरिया में हुई थी। इसमें गौरव नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद वह घटनास्थल से केजे सिंह की गाड़ी और सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस एक महीने तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई जबकि आरोपी घटना स्थल से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर कजहेड़ी में अपनी महिला मित्र के साथ रह रहा था। इसी बीच घटना के एक महीने बाद एक दिन आरोपी केजे सिंह की कार को लेकर सेक्टर-70 की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीसीआर पार्टी ने उसे रोका और गाड़ी के संबंध में पूछताछ की तो उसका राज खुल गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर में हुई लूट अभी भी पहेली
मार्च 2022 में कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर में उनकी बुजुर्ग माता को बंधक बनाकर लूट की वारदात हुई। आरोपी काफी मात्रा में गहने और नकदी ले गए। बुजुर्ग माता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने उस समय तो तुरंत केस कर लिया लेकिन आरोपी एक महीना बीत जाने के बाद भी पकड़ में नहीं आए। सूत्रों की माने तो आरोपी नेपाल भाग गया है और पुलिस के हाथ खाली है। वहीं जसविंदर भल्ला अब शॉर्ट वीडियो बनाकर पंजाब पुलिस पर तंज कस रहे हैं।
कनाडा में रही पत्नी ने मोहाली में करवाई थी पति की हत्या
2016 में जसकरण सिंह निवासी मोहाली की उसकी एनआरआई पत्नी ने कनाडा में बैठकर हत्या करवा दी। उसने वहीं बैठकर सुपारी किलर की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। जब पूछताछ हुई तो आरोपियों ने सारी बात पुलिस को बता दी। इस मामले में पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया था लेकिन छह साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।