{"_id":"657a11428de2a412620e79af","slug":"henchman-of-terrorist-harinder-rinda-and-gangster-khatri-tried-to-escape-from-custody-agtf-shot-him-in-the-legs-seriously-injured-mohali-news-c-71-1-mli1001-9107-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आतंकी हरिंदर रिंदा और गैंगस्टर खत्री के गुर्गे ने हिरासत से की भागने की कोशिश, एजीटीएफ ने पैरों में मारी गोली, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आतंकी हरिंदर रिंदा और गैंगस्टर खत्री के गुर्गे ने हिरासत से की भागने की कोशिश, एजीटीएफ ने पैरों में मारी गोली, गंभीर घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पीरमुछल्ला में आतंकवादी हरिंदर रिंदा और गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री के गुर्गे करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैपोवालिया ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। एजीटीएफ ने उस पर फायरिंग की। उसके दोनों पैर में एक-एक गोली लगने से वह जख्मी हो गया। अभी उसकी हालत गंभीर है और उसका जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। उसने अपने एक साथी की मदद से मेट्रो प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में इंदरजीत पर जानलेवा हमला किया था। इस पर जीरकपुर में धारा-307 का मामला दर्ज किया था। वहीं, एनकाउंटर के बाद एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल और डीएसपी एजीटीएफ बिक्रम सिंह बराड़ ने कहा कि अब ढकोली थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 224 और 332 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि कपूरथला से पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। जीरकपुर में दर्ज इरादा-ए-कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए उस जगह पर ले गई थी, जहां उसने पिस्टल छुपाई थी लेकिन इस दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई लेकिन जब वह नहीं रुका तो फिर उसके दोनों पैर में एक-एक गोली मार दी। इसके बाद जख्मी हालत में उसे पकड़कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। पता चला है कि जल्द उसका ऑपरेशन होगा। वहीं घटनास्थल पर फोरेंसिक और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।
जस्सा हैपोवालिया आतंकवादी हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। वह पंजाब में कई मामलों में वांछित है। जुलाई में जस्सा हैपोवालिया ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। उसी मामले में उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। हमले के बाद वहां छुपाई पिस्टल की रिकवरी के लिए उसे ले जा रहे थे कि उसने हथकड़ी को छुड़ाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान जस्सा ने हथकड़ी छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो एएसआई दर्शन सिंह जख्मी हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
अक्तूबर में तीन दिन में तीन लोगों का किया था कत्लएजीटीएफ के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि जस्सा मानोवाल नाम के व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के इंदरजीत के साथ अवैध संबंध हैं। इस पर उसने सोनू खत्री से संपर्क कर जुलाई में जस्सा हैपोवालिया से इंदरजीत पर हमला करवाया। इसके बाद अक्तूबर में जस्सा हैपोवालिया ने तीन दिन में तीन लोगों का कत्ल किया। उसने जालंधर में जस्सा मानोवाल की सास और पत्नी का कत्ल किया। इसके बाद नवांशहर में अपने एक अन्य साथी का कत्ल किया जिससे उसका विवाद था। नवंबर में जालंधर में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
जुलाई में चार दिन इंदरजीत की रेकी की थी
एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि इंदरजीत पर हमला करने से पहले चार दिन इंदरजीत की रेकी की गई थी। रेकी करने के दौरान जस्पा हैपोवालिया ने हथियार इस जगह पर छोड़ दिए थे ताकि किसी चेकिंग के दौरान वह फंस न जाएं। वारदात को अंजाम देने के बाद जस्सा हैपोवालिया ने चीन निर्मित पिस्टल और पांच कारतूस यहां छुपाए थे। एजीटीएफ ने छह हत्याओं समेत अन्य जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी जस्सा की निशानदेही पर एक चीन निर्मित पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।