फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Henchman associated with Lawrence Bishnoi gang arrested with illegal weapons

Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गुर्गा अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2024 09:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 07 Mar 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Henchman associated with Lawrence Bishnoi gang arrested with illegal weapons
राजस्थान के तीन युवक भी हथियारों समेत चंडीगढ़ नंबर की एक्सयूवी समेत चढ़े हत्थेमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली। जिला पुलिस ने गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाेई और दीपू बनूड़ गैंग के गुर्गों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस उप कप्तान मोहित कुमार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की अगुवाई में मोहाली फेज 1 थाना टीम ने अमन कुमार नामक आरोपी को पकड़ा है।
पंजाब सरकार की ओर से गैंगस्टरों समेत अन्य आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई को लेकर शुरू किए अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। लारेंस गैंग का पकड़ा गया गुर्गा अमन कुमार खिजरगढ़, थाना जीरकपुर निवासी है। उसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं सेक्टर 34 थाना, चंडीगढ़ में वर्ष 2022 में एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। चंडीगढ़ पुलिस ने तब लारेंस गैंग पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मोहाली पुलिस ने आरोपी से देसी पिस्टल, चार कारतूस, एक मैगजीन, एक कट्टा और एक खोल बरामद किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के तीन युवक हथियारों समेत गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने किसी संभावित आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। थाना मटौर के मुख्य पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर गब्बर सिंह के नेतृत्व में शहर में हथियारों के बल पर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इनसे पुलिस को दो कट्टे, चार कारतूस और एक किरच बरामद हुआ है। यह चंडीगढ़ नंबर की एक्सयूवी कार में सवार थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्री गंगानगर, राजस्थान के नवदीप सिंह, सतनाम सिंह और अर्शवीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए नवदीप सिंह के खिलाफ पहला मामला वर्ष 2018 में श्री गंगानगर में लूट का दर्ज हुआ था। वहीं 2022 में दो मामले भी श्री गंगानगर में तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के दर्ज हुए हैं। चौथा मामला भी श्री गंगानगर में आरएनसी एक्ट की धाराओं में दर्ज हुआ था।

इसके अलावा सतनाम सिंह के खिलाफ श्री गंगानगर में तेजधार हथियारों से चोट पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में 2022 में केस दर्ज हुआ था। तीसरे आरोपी अर्शवीर सिंह का फिलहाल कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं पता चल पाया है। पुलिस चारों आरोपियों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed