फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Heat scorched people, humidity made them miserable, waiting for monsoon

Mohali News: गर्मी ने झुलसाया, उमस से लोग बेहाल, मानसून का इंतजार

Fri, 13 Jun 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Heat scorched people, humidity made them miserable, waiting for monsoon
मोहाली। शहर में जून की तपिश अपना असर दिखा रही है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे सड़कों से लेकर घरों तक हर कोई गर्मी से बेहाल नजर आया। चिलचिलाती धूप और बढ़ती उमस ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। सुबह से ही सूरज तेज रहा और दोपहर तक लू जैसे हालात बन गए। शाम होते-होते भी राहत नहीं मिली, क्योंकि हवा में नमी का स्तर बढ़ गया, जिससे उमस और पसीना परेशान करने लगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है। वीरवार को हवा की गति कम रही, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस हुआ। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में अधिक पानी पीने, धूप में कम निकलने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है शहरवासियों की उम्मीदें अब मानसून से जुड़ी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पंजाब में मानसून इस महीने के आखिरी सप्ताह तक दस्तक दे सकता है। हालांकि उससे पहले गर्मी की यही रफ्तार बनी रह सकती है। फिलहाल मोहाली के लोग गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए ठंडे पेय और छांव का सहारा ले रहे हैं और राहत के लिए बादलों की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed