फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hearing will be held today in the matter of removal of illegal occupation in Choti-Badi Nangal

छोटी-बड़ी नंगल में अवैध कब्जे हटाने के मामले में आज होगी सुनवाई

Tue, 02 Aug 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hearing will be held today in the matter of removal of illegal occupation in Choti-Badi Nangal
मुल्लापुर(नयागांव)। गांव छोटी-बड़ी नंगल की 2828 एकड़ जमीन पर से अवैध कब्जे हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के राजनेता गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को साथ देने का भरोसा दे रहे हैं। पूरा गांव अपने परिवारों सहित सोमवार को डीसी अमित तलवार से मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से लेकर अदालत तक वे जंग लड़ेंगे। वहीं इस मामले में मोहाली स्थित एडीसी की अदालत में सोमवार को सुनवाई भी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन के आला अधिकारियों ने गांव छोटी-बड़ी नंगल में 2828 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाने का दावा किया था। इसके बाद मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं पंचायती राज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी पहुंचे थे। वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताकर विरोध किया जा रहा है। सोमवार को पूर्व सांसद एवं अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का साथ देने का भरोसा देते कहा कि सरकार लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है। ऐसे समय में सरकार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

सांसद मान के परिवार पर भी जमीन कब्जाने का है आरोप
शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया था कि संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान के परिवार ने 125 एवं 28 एकड़ जमीन यहां पर कब्जाई हुई थी। 28 एकड़ जमीन सिमरजीत सिंह मान की बेटी एवं दामाद के नाम पर बताई गई थी। सोमवार को उनकी बेटी का पुत्र गोविंद सिंह संधू भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने भी ग्रामीणों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed