फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hearing on forest scam postponed, now it will be heard on 5th August

Mohali News: जंगलात घोटाले की सुनवाई टली, अब 5 अगस्त को होगी सुनवाई

Sat, 07 Jun 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hearing on forest scam postponed, now it will be heard on 5th August
मोहाली। जंगलात घोटाले में फंसे पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां मामले की सुनवाई मोहाली के अतिरिक्त एवं जिला सेशन जज की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान उनके वकील पेश हुए और ट्रॉयल में सहयोग दिया। पिछली सुनवाई में अदालत ने एक निजी चैनल के संपादक को कोर्ट में पेश होने के कहा था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। आज सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले की अगली तारीख 5 अगस्त तय की है। गिलजियां पर पेड़ों की कटाई के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और गिलजियां सहित अन्य लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। साधू सिंह धर्मसोत सहित कई आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले दिनों एक डायरी से सामने आए भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां व अन्य आरोपितों के खिलाफ रिश्वत के लेन-देन में एफआईआर दर्ज की थी। यह डायरी जगलात विभाग के एक ठेकेदार हरमोहिंदर के घर से बरामद हुई थी। इसके बाद साधू सिंह धर्मसोत व अन्य कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed