फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health Minister Said, Gender ratio improves in Punjab

वर्षों की मेहनत रंग लाई, पंजाब में लिंगानुपात 19 अंक सुधरा, 1000 लड़कों में 920 हुई बेटियों की संख्या

Wed, 13 Jan 2021 06:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Health Minister Said, Gender ratio improves in Punjab
लोगों को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में लिंगानुपात में 19 अंकों का सुधार हुआ है। राज्य में अब एक हजार लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या 920 हो गई है। जबकि 2018-19 में यह अनुपात 901 था। आंकड़े बता रहे हैं कि बेटियों को लेकर अब समाज की सोच में बदलाव आ रहा है। अब लोग भी मानने लगे हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हालांकि अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


यह बात बुधवार को मोहाली के फेज-छह सिविल अस्पताल में राज्यस्तरीय 'धीयां दी लोहड़ी' समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार बेटियों को बेटों के बराबर समझने का मौका देता है। बेटियों की लोहड़ी मनाना एक प्रशंसनीय कदम है। इस दिन हमें शपथ लेनी चाहिए कि अपने घर, रिश्तेदारी व आसपास में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लड़कियों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिनका उदेश्य लिंगानुपात में सुधार लाना है। पंजाब सरकार पूरे महीने इस बार बेटियों की लोहड़ी मनाकर लोगों को जागरुक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सचिव हुसन लाल ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार स्वास्थ्य के लिहाज से भी ज्यादा अहम है। क्योंकि पंजाब पर लगा कुड़ी मार का कंलक को धोने में स्वास्थ्य विभाग ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कुछ जगह पर भ्रूण हत्या की घटनाएं अभी हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे रोकने में पूरी तत्परता से लगा है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने नवजात बच्चियों व उनकी माताओं को तोहफे देकर लोहड़ी मनाई। साथ ही जच्चा-बच्चा की सेहत के बारे में जाना। इस मौके पर माता साहिब कौर नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने गिद्दे की प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed