फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health Minister reached Kurali, said- Khizrabad will soon get Ayurvedic dispensary

कुराली पहुंचे सेहतमंत्री, कहा- खिजराबाद को जल्दी मिलेगी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी

Sun, 27 Jun 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Health Minister reached Kurali, said- Khizrabad will soon get Ayurvedic dispensary
कुराली। पंजाब की कैप्टन सरकार कंडी क्षेत्र के लोगों को पहल के आधार पर सेहत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। लोगों की मांग को लेकर खिजराबाद की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की जल्दी ही नई इमारत बनाई जा रही है। उक्त शब्द सेहतमंत्री पंजाब बलवीर सिंह सिद्धू ने गांव खिजराबाद सीनियर कांग्रेसी और समाज सेवी राणा कुशलपाल के गृह पर बातचीत करते हुए कहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने कहा कि कोविड-19 के दौर में राज्य के लोगों की ओर से सरकार का साथ देने के साथ ही इस बीमारी पर जीत हो सकी है। खिजराबाद की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की इमारत पुरानी और खंडहर हो चुकी है। जल्द ही इसकी जगह पर सरकार की ओर से नई इमारत का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को इस डिस्पेंसरी की इमारत संबंधी एस्टीमेट बनाने के लिए कहा। सरपंच जसवीर कौर, समिति मेंबर संदीप कौर और अन्य लोगों ने सरकारी डिस्पेंसरी के लिए आंखों के डॉक्टर का प्रबंध और प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ को अपग्रेड करने की मांग रखी। इस मौके पर रवि राठौर, आशोक बंसल, नवीन बंसल, छज्जू सिंह, इमामदीन और तरूण बंसल आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed