{"_id":"5e7e5a8e8ebc3e6fab411899","slug":"health-minister-appreciates-the-efforts-of-dera-beas-in-the-battle-with-corona-mohali-news-pkl370804770","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में डेरा ब्यास के प्रयायों की सेहत मंत्री ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में डेरा ब्यास के प्रयायों की सेहत मंत्री ने की सराहना
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालातों में पंजाब सरकार रात दिन काम कर रही है। वहीं, काफी संख्या में समाजसेवी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। इसी तरह राधा स्वामी डेरा ब्यास भी मुश्किल समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा है। इसकी जितनी प्रंशसा की जाए, उतनी ही कम है। यह बात सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने शुक्रवार को कही।
वह डेरे में जरूरतमंदों के लिए तैयार हो रहे लंगर का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गत दिनों डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर सिंह ने उनसे संपर्क किया था कि डेरे के अलग-अलग अस्पतालों व सत्संग घरों में मरीजों की देखभाल के लिए इंतजाम किए गए हैं। सरकार जब चाहे उनका प्रयोग कर सकती है।
इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता व सेहत मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा ने कहा कि डेेरे से रोजाना बहुत ही सफाई से पांच हजार परांठे व अन्य खुराक सामग्री तैयार कर जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों को पहुंचाई जा रही है।