फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department team raided sweet shops of Mullanpur, filled nine samples

सेहत विभाग की टीम ने मुल्लांपुर की मिठाइयों की दुकानों में दी दबिश, नौ सैंपल भरे

Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Health department team raided sweet shops of Mullanpur, filled nine samples
मोहाली। त्योहारों के मौसम में लोगों को साफ सुथरी मिठाइयां मुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग पूरी ताकत के साथ जुट गया है। इसके मद्देनजर बुधवार को छुट्टी के दिन विभाग की ओर से मुल्लांपुर एरिया में विभिन्न मिठाई की दुकानों और डेयरियों की चेकिंग की गई। जिला सेहत अधिकारी सुुभाष कुमार ने बताया कि लोगों को साफ सुथरी चीजें मुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग पूरी तरह से सख्त है। इस चेकिंग के दौरान दूध से बनी 9 चीजों के सैंपल भरे गए। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुल्लांपुर में झुग्गियां रोड पर स्थित सारी छोटी बड़ी मिठाई की दुकानों और डेयरियों की जांच की गई। सभी मिठाई विक्रेताओं को कहा गया कि दुकानों में मिठाई को डिसप्ले करते समय उसकी एक्सपायरी डेट भी प्रदर्शित करें। साथ ही दुकानदारों से कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुकानों में बहुत ज्यादा भीड़ न जुटने दें। साथ ही दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है। उन्हें शुद्घ मिलावट रहित और पौष्टिक चीजें बेचने की हिदायत दी गई। डॉ. सुभाष ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फूड सेफ्टी वैन घूम रही हैं, इनसे भी चीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएचओ को कहा कि दुकानदारों को साफ सफाई की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed