फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department team again reached village Masol in Mohali district, vaccinated 30 people

मोहाली जिले के गांव मसोल में दोबारा पहुंची सेहत विभाग की टीम, 30 लोगों का किया टीकाकरण

Thu, 03 Jun 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Health department team again reached village Masol in Mohali district, vaccinated 30 people
नयागांव। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से टीकाकरण के लिए गोद लिए गांव मसोल में बुधवार को दूसरी बार टीकाकरण मुहिम चलाई गई। पहली बार 17 लोगों ने टीकाकरण करवाया था। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र छोटी करोरां की टीम को टीकाकरण के लिए गांव मसोल में भेजा गया था। इस बार टीकाकरण शिविर में ग्रामीणों में टीका लगवाने के लिए थोड़ा उत्साह दिखा और 30 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में खरड़ खंड विकास अधिकारी हितेन कपिला ने कहा कि डीसी के निर्देशानुसार गांव मसोल में तकरीबन सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पंचायत सचिव, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी वर्कर आदि कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द गांव में टीकाकरण मुहिम पूरी का जाए। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र छोटी करोरां की डॉक्टर रेनू की अगुवाई में टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

बता दें अमर उजाला की ओर से इस गांव की खस्ताहाल और सुविधाएं नहीं होने का मामला गंभीरता से उठाया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने उक्त गांव को गोद लिया था। तय किया था कि इस गांव में कोरोना टीकाकरण पर आने वाला पूरा खर्च जिला प्रशासन के अधिकारी ही उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed