फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department is alert for prevention of dengue, 15 teams deployed

Mohali News: डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सर्तक, 15 टीमें तैनात

Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Health department is alert for prevention of dengue, 15 teams deployed
फॉगिंग करता स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद 
मोहाली। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर अब काफी सतर्क हो गया है। जिलेभर में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 15 टीमें लगाई हैं। यह टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन संगीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें सुबह आठ से नौ बजे तक और शाम को चार से छह बजे फॉगिंग कर रही है। जिले के स्कूलों में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की टीमें भी लगातार विजिट कर रही हैं। डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू के मरीजों के इलाज के बेहतर इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन


गमलों में न जमा होने दें पानी
घरों में रखें गमलों में पानी न जमा होने दें। इसके साथ ही एसी, फ्रिज, कूलरों में खासतौर से पानी न जमा होने दें और सफाई का भी ख्याल रखें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि घर के आसपास कहीं भी कचरे के ढेर न लगे हों। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर लार्वा की चेकिंग कर रही हैं। किसी के घर में अगर लार्वा मिलता है तो इसकी सूचना नगर निगम को दी जाएगी और नगर निगम की ओर से उसका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन




हमारी टीमें जिलेभर में डेंगू की रोकथाम को लेकर काम कर रही हैं। घर घर फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को घरों में और घर के आसपास सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. संगीता जैन, सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल फेज- 6 मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने शुरू करवाई फोगिंग
मोहाली। नगर निगम ने डेंगू व चिकनगुनिया समेत अन्य बिमारियों को ध्यान में रखकर शहर में फॉगिंग शुरू कर दी है। 15 दिन तक चलने वाली फॉगिंग के लिए निगम ने शहर को चार जोनों में बांटा है। 15 अप्रैल से शुरू हुई फॉगिंग प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। शेड्यूल के अनुसार छुट्टी वाले दिन शहर में फॉगिंग नहीं होगी। नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर शाम लाल की अगुवाई में बनाए चार जोनों में सेनेटरी इंस्पेक्टरों की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास पानी खड़ा न होने दे।

नर्सिंग की छात्राओं को दी डेंगू से बचाव की जानकारी
कुराली। प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अलकजोत कौर के नेतृत्व में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. अरुण बंसल ने बताया कि डेंगू एक जानलेवा बुखार है। इससे बचाव के लिए किसी भी स्थान पर पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को डेंगू हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल लेकर जाएं जहां पर उनका फ्री इलाज किया जाएगा। मरीज को अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस, नींबू पानी, नारियल आदि का सेवन करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में गंभीर सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, गंभीर मामलों में नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, उल्टी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed