फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department investigated dengue larvae in 70 shops and 279 containers

Mohali News: स्वास्थ्य विभाग ने 70 दुकानों और 279 कंटेनरों में की डेंगू के लारवा की जांच

Sat, 29 Apr 2023 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 29 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Health department investigated dengue larvae in 70 shops and 279 containers
स्वास्थ्य विभाग ने 70 दुकानों और 279 कंटेनरों में की डेंगू के लारवा की जांच
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए शुरू की कवायद, ढकोली पुलिस को भी पढ़ाया डेंगू का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान के मद्देनजर ढकोली क्षेत्र में लारवा की पहचान के लिए 70 दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान 279 कंटेनरों को जांचा गया। यह अभियान स्वास्थ्य कर्मचारी पंकज पट्टी और जतिंदर सिंह की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान पुलिस थाने के मुलाजिमों को भी डेंगू, मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस थाने के साथ लगते शिव मंदिर और एमएस एनक्लेव की मार्केट में कुल 70 दुकानों की जांच की। इस दौरान लोगों को डेंगू से बचने के लिए शिक्षा भी दी गई। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि वह अपने घर, दुकानों और आसपास भी साफ पानी जमा न होने दें। क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पैदा होता है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो उसे बिना देरी किए सबसे पहले पैरासिटामोल की गोली लेनी चाहिए और खून की जांच करवानी चाहिए। डेंगू संबंधी जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि सभी को अपने घरों और दुकानों, दफ्तरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सभी को अपने कूलरों, गमलों और कंटेनरों में से हफ्ते में एक बार खाली करके सुखाने के बाद दोबारा पानी भरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed