फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hawker injured in road accident

सड़क हादसे में हॉकर जख्मी

Thu, 14 Apr 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hawker injured in road accident
जीरकपुर। कुछ दिन पहले एक हॉकर की गाड़ी को अपनी स्कोडा कार से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे में हॉकर जख्मी हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बलबीर सिंह वासी गांव जांसला थाना बनूड़ ने बताया कि वह अखबार बांटता है। वह अखबार बांटने के लिए सुबह करीब चार बजे जब पंचकूला लाइट प्वाइंट पर अपनी कार मोड़ने लगा तो स्कोडा कार ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जैसे ही वह गाड़ी से उतरकर उसे रोकने के लिए स्कोडा गाड़ी की तरफ बढ़ा तो कार चालक उसे अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर कार के साथ घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी की गाड़ी डिवाइडर से टकराई तो वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद जख्मी हालत में राहगीरों ने उसे जीएमसीएच-32 अस्पताल भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की स्कोडा कार को उसी समय कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed