{"_id":"67ae35317546087954037259","slug":"hacked-the-phone-and-made-a-purchase-of-rs-97-thousand-through-credit-card-complaint-is-not-even-being-registered-mohali-news-c-71-1-mli1005-125563-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से की 97 हजार की खरीदारी, शिकायत भी नही हो रही दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से की 97 हजार की खरीदारी, शिकायत भी नही हो रही दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर फोन हैक करके क्रेडिट कार्ड से 97 हजार रुपये का वाउचर खरीदने का मामला सामने आया है। पुष्पिंदर निवासी सैनी विहार फेस-दो ने बताया कि 10 तारीख की सुबह करीब 12:38 बजे फोन आया। इसमें बताया गया कि आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल शॉपिंग की सुविधा ऑन हो गई है। इसे बंद न किया गया तो आपके खाते से रुपये कटने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद टेलीकॉलर ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा।
क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया। इसके साथ ही फोन पर कुछ भी चलना बंद हो गया। फोन का सारा एक्सेस टेलीकाॅलर के पास चला गया। इसके बाद 1:10 बजे संदेश आया कि क्रेडिट कार्ड से किसी ने 97,242 रुपये के एमेजोन कंपनी के वाउचर खरीद लिए हैं। इसके बाद वह वीआईपी रोड पर स्थित आरबीएल बैंक की ब्रांच पहुंचा तो वहां किसी ने उसे रिस्पॉन्स नही दिया। वहां का स्टॉफ बोला कि हमारे यहां बैंक का काम होता है, क्रेडिट कार्ड का सारा प्रोसेस ऑनलाइन होता है। इसके बाद उन्होंने अपना सिम बदला। क्योंकि फोन हैक था, तो जिस कारण किसी को काॅल भी नही हो रही थी।
इसके बाद वह चंडीगढ़ सेक्टर-35 आरबीएल के दफ्तर गए। वहां उन्हें कोई मदद नही मिली तो मोहाली फेज-7 साइबर क्राइम गए। वहां उनकी शिकायत नहीं लिखी गई। सेक्टर-76 से भी मदद नहीं मिली तो एसएसपी ऑफिस जाने के बाद उनकी सुनवाई हुई तो वहां शिकायत देने के बाद बैंक को लेटर रिसीव करवा दिया। उस लेटर पर भी बैंक कोई वाजिब जवाब नही दे रहा है, न ही साइबर क्राइम पर्चा दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द बैंक द्वारा उनकी समस्या का हल ना किया गया तो उनको बिना वजह पेनल्टी लगनी शुरू हो जाएगी। उनको काफी नुकसान हो जाएगा।