{"_id":"6acbf978d25cf4ca950b2a7d","slug":"guru-harkrishan-public-school-first-in-national-group-song-competition-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147804-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रथम
विज्ञापन
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने भारतीय पब्लिक स्कूल में किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। भारत विकास परिषद विवेकानंद ने भारतीय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल ने हिंदी और संस्कृत समूहगान वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ाना है। प्रतियोगिता में पांच प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्रों ने हिंदी, संस्कृत और पंजाबी भाषा में सुरीले समूहगान प्रस्तुत किए। हिंदी एवं संस्कृत वर्ग में भारतीय पब्लिक स्कूल दूसरे और ग्लोबल विजडम स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
पंजाबी समूहगान स्पर्धा में ग्लोबल विजडम स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। डॉ. शकुंतला, सरदार हरजीत सिंह और कमलेश इंद्र सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान मोहन सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मोहन सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी दी। इसमें सरदार चरणजीत सिंह मोदी, सोमनाथ शर्मा और नीरू धीमान जैसे लोग शामिल थे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के संयोजक ने बताया कि विजेता टीम रविवार को नाभा जाएगी। यह टीम प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में डेराबस्सी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।