फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Governor Purohit's resignation letter not approved

Mohali News: राज्यपाल पुरोहित के त्याग पत्र को नहीं मिली मंजूरी

Sun, 11 Feb 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Governor Purohit's resignation letter not approved
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति भवन की ओर से मंजूर नहीं किया गया है। यही वजह है कि पुरोहित सक्रिय रूप से शहर की आधिकारिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। बीते शुक्रवार को उन्होंने शहर से अयोध्या के लिए शुरू नई बस सेवा को न केवल हरी झंडी दिखाई बल्कि यूटी सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता भी की। सूत्रों के मुताबिक बनवारीलाल पुरोहित फिलहाल अपने पद पर बने रह सकते हैं। शनिवार देर शाम आठ दिन बीत जाने के बावजूद उनके त्याग पत्र पर राष्ट्रपति भवन से कोई पत्राचार नहीं हुआ। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि तीन फरवरी को राज्यपाल की ओर से इस्तीफा देने के बावजूद राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कोई पत्राचार नहीं हुआ है। लिहाजा, पुरोहित अपने पद पर सेवाएं दे रहे हैं। पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में पद छोड़ने का निजी कारण बताया था। उन्होंने बीते 2 फरवरी को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आए थे, जिसके बाद 3 फरवरी को राष्ट्रपति को इस्तीफा भेज दिया था।
विज्ञापन

2021 में बने थे पंजाब के राज्यपाल
पुरोहित ने अगस्त 2021 में पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पुरोहित फिर से सांसद का चुनाव लड़ सकते हैं और सांविधानिक पद पर होने के कारण यह संभव नहीं। पुरोहित की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तकरार भी जगजाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed