फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government has shortage of funds due to centre did not allot 4100 GST

केंद्र नहीं दे रहा 4100 जीएसटी का बकाया, इसलिए सरकार के पास फंडों की कमी : सिद्धू

Sun, 08 Dec 2019 08:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Government has shortage of funds due to centre did not allot 4100 GST
मोहाली। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को यह माना कि राज्य सरकार के पास फंडों की कमी है। सरकार की कमजोर आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का 4100 करोड़ रुपये का जीएसटी का हिस्सा केंद्र के पास बकाया है। पंजाब के लिए यह बड़ी रकम है। इसके बावजूद सेहत मंत्री का दावा है कि विकास कार्यों के ग्राफ में कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र की ओर बकाया जीएसटी हिस्से के मुद्दे को उठाकर एक बार फिर सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला दे दिया है।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर राज्य की आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए सरकार का पक्ष रखा है। सीतारमण ने पंजाब के जीएसटी के हिस्से में से 2100 करोड़ रुपये जारी करने का भरोसा दिया है। सिद्धू ग्रीन एंक्लेव में करवाए गए एक समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रीन एंक्लेव व अकाल आश्रम कालोनी सुहाणा को रेगलुर करने का केस कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया के सामने रखा है। इसके बाद उन्होंने दोनों रिहायशी इलाकों को रेगुलर करने का वादा किया है। इलाकावासियों ने सेहत मंत्री को सम्मानित भी किया। इस दौरान सेहत मंत्री ने ग्रीन एंक्लेव में गलियां-नालियां बनवाने के लिए 9 लाख 60 हजार रुपये व अकाल आश्रम कालोनी में सीवरेज डालने के लिए 9 लाख 80 हजार रुपये की ग्रांट का चेक दिया। इसके अलावा गांव बल्लोमाजरा के श्मशान घाट की चारदीवारी के लिए 2.5 लाख रुपये की ग्रांट का चेक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सेहत मंत्री के सियासी सचिव हरकेश चंद शर्मा, गांव बल्लोमाजरा के सरपंच जस्सी, गुरविंदर सिंह सोही, पंच लाभ कौर, पंच पाल सिंह, पंच निर्मल सिंह, पंच बलविंदर सिंह, प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह, सतविंदर सिंह बल्लोमाजरा, पूर्व सरपंच निरंजन सिंह ढिल्लों, ग्रीन एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी बल्लोमाजरा के संस्थापक अध्यक्ष कशमीरा सिंह, प्रधान प्यारा सिंह, वाइस प्रधान आरएस राणा, सेक्रेटरी पलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह वड़ैच व राजिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed