फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Golden chance examinations for class 10th and 12th from 29

10वीं व 12वीं के लिए मिले सुनहरी मौके की परीक्षाएं 29 से

Sun, 24 Jan 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Golden chance examinations for class 10th and 12th from 29
मोहाली। वर्ष 1970 से 2018 तक 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट के लिए दिए गए सुनहरी मौके की परीक्षाओं की डेटशीट बोर्ड ने जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू होंगी। इन्हीं के साथ ही ओपन स्कूल की री-अपीयर परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 48 वर्षों के दौरान 10वीं व 12वीं करने वालों को इंप्रूवमेंट का सुनहरा मौका दिया था। यह परीक्षा 29 जनवरी से 11 फरवरी तक करवाई जा रही हैं। कोरोना काल के चलते ओपन स्कूल की मार्च में होने वाली परीक्षाएं अक्टूबर माह में हुई थीं। इन्हीं की री-अपीयर परीक्षाएं भी 29 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा का समय तीन घंटे का होगा, जबकि उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी को अपना विवरण भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वोकेशनल, प्री-वोकेशनल व एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। इन परीक्षाओं के लिए विस्तृत डेटशीट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। रोल नंबर या अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए परीक्षार्थी अपने जिले में शिक्षा विभाग के कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed