{"_id":"680d3c4fa86b126e1400f185","slug":"gmada-will-build-roads-on-grid-pattern-in-new-sectors-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128395-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा नए सेक्टरों में ग्रिड-पैटर्न पर बनाएगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा नए सेक्टरों में ग्रिड-पैटर्न पर बनाएगी सड़कें
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्राधिकरण अब अपने नए विकसित हो रहे सेक्टरों में हॉरीजेंटल और वर्टिकल ग्रिड पैटर्न पर सड़कों का निर्माण करेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए गमाडा जल्द ही इन सेक्टरों में आने वाले गांवों की जमीन का अधिग्रहण शुरू करने जा रहा है।
यह नई सड़क निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह से ग्रिड मॉडल पर आधारित होगी। गमाडा का मुख्य उद्देश्य योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा देना, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और क्षेत्र के आवासीय ढांचे को मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ और मोहाली के मौजूदा सेक्टरों का विकास भी इसी ग्रिड लेआउट के आधार पर किया गया था। जब इन शहरों की योजना बनाई गई थी, तब आपसी संपर्क वाली सड़कें भी इसी ग्रिड पैटर्न पर निर्मित की गई थीं।
विज्ञापन
अब गमाडा का ध्यान सेक्टर 93 से 114 तक के नए सेक्टरों पर है, जो रेलवे लाइन की सीमा के भीतर आते हैं। इन सेक्टरों में भी सड़कों का निर्माण ग्रिड लेआउट के अनुसार ही किया जाएगा, ताकि शहरी नियोजन में एकरूपता बनी रहे। गमाडा को उम्मीद है कि इस पहल से योजनाबद्ध विकास, बेहतर परिवहन व्यवस्था और नए सेक्टरों में तेजी से आवासीय विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।
जल्द जारी होंगे अधिग्रहण अधिनियम की धारा 4 के तहत नोटिस
गमाडा के सूत्रों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण अधिनियम की धारा 4 के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे। यह धारा सरकार या संबंधित प्राधिकरण को सार्वजनिक उपयोग के लिए जमीन अधिग्रहण करने का कानूनी अधिकार प्रदान करती है। विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।