फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA starts e-auction of showroom sites within 500 yards, 62 sites put up for auction

Mohali News: गमाडा ने शुरू की 500 गज के शोरूम साइटों की ई-निलामी, 62 साइटें नीलामी के लिए रखीं

Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
GMADA starts e-auction of showroom sites within 500 yards, 62 sites put up for auction

विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने शुक्रवार से 500 गज के व्यावसायिक शोरूम साइटों की नई ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछली नीलामी में 500 गज की साइटों को मिली भारी सफलता और बढ़ती मांग देखकर इस बार गमाडा ने 62 साइटें नीलामी के लिए उपलब्ध करवाई हैं। सभी साइटें एरोसिटी में प्रमुख लोकेशनों पर स्थित हैं, जिन्हें व्यापारियों और बड़े रियल एस्टेट निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
इस ई-नीलामी का रिजर्व प्राइस प्रति शोरूम 16.37 करोड़ रुपये रखा गया है। पिछली ई नीलामी में भी यही रिजर्व प्राइस 163645505 था। गमाडा के अधिकारियों के अनुसार यह मूल्य मौजूदा बाजार परिस्थितियों और मोहाली में तेजी से बढ़ रहे व्यावसायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर तय किया गया है। कई महीनों में मोहाली में बड़े ब्रांड्स, कारपोरेट ऑफिसों और मल्टी-नेशनल कंपनियों की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे व्यावसायिक संपत्तियों का मूल्य लगातार बढ़ रहा है। शहर के विकास के संदर्भ में यह नीलामी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गमाडा द्वारा लगातार व्यावसायिक साइटें उपलब्ध करवाने से मोहाली क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, नए रोजगार के अवसर बनेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
विज्ञापन



समय पर राशि जमा कराने पर मिलेगी 15% छूट
गमाडा ने बोली में सफल होने वाले प्रतिभागियों को एक बड़ा लाभ भी देने की घोषणा की है। यदि सफल बोलीदाता अलाटमेंट के बाद पूरा भुगतान 120 दिन के भीतर जमा करवा देते हैं, तो उन्हें 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट निवेशकों के लिए एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है और संभव है कि इससे बोली प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा और बढ़े। ई-निलामी की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुई, जो 8 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक बोलीदाता गमाडा की आधिकारिक ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। गमाडा अधिकारियों ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी निवेशक को बिना कार्यालय आए ऑनलाइन बोली लगाने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर माह की ई-नीलामी में बिके थे 30 शोरूम
गमाडा की ओर से करीब दो माह पहले सितंबर माह में नीलामी की गई थी। ई नीलामी में 500 गज के शोरूमों को अच्छा रिस्पांस मिला था। पिछली आक्शन में इसकी रिजर्व कीमत करीब 16.36 करोड़ रुपये थी, इसकी 30 साइटें बिकी थी। एक साइट 25.28 करोड़ में बिकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed