फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA's team demolished 40 illegally built houses in Jhampur village of district Mohali

गमाडा की टीम ने जिला मोहाली के गांव झांमपुर में अवैध तरीके से बने 40 मकानों को ढहाया

Wed, 14 Jul 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
GMADA's team demolished 40 illegally built houses in Jhampur village of district Mohali
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मंगलवार को झांमपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ शिकंजा कसा। इस दौरान करीब 40 अवैध तरीके से बन रहे मकानों को ढहाया गया। यह कार्रवाई पूरा दिन चली। इस मौके की गई पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि गमाडा की टीमें सुबह से लेकर शाम तक झांमुपर में तैनात थीं। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी अवैध तरीके से निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोविड काल में रियल एस्टेट माफिया इलाके में सक्रिय हो गया है। उक्त बिल्डर बाहरी राज्यों के लोगों को बड़े सपने दिखाकर खेतीबाड़ी की जमीन पर प्लॉट काटकर बेच देते है। लोग निजी बैंकों से प्लॉटों पर कंस्ट्रक्शन लोन तक करवा लेते हैं। लेकिन जब वह निर्माण करते हैं तो इन पर गमाडा की ओर से कार्रवाई कर दी जाती है। पिछले चार महीनों में गमाडा करीब 400 से अधिक अवैध निर्माण गिरा चुका है। लेकिन जैसे ही लोगों को लगता है कि सरकारी छुट्टियां आने वाली हैं तो वह फिर से सक्रिय हो जाते हैं। इसके मद्देनजर गमाडा की टीम ने झांमपुर पहुंचकर कार्रवाई की है। बता दें कि कड़ी सुरक्षा में यह कार्रवाई चली। अभी कुछ दिन पहले सांसद मनीष तिवारी ने खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से गुहार लगाई थी कि खरड़, मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट माफिया सक्रिय हो गया है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed