फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA launched a helpline for streetlight complaints, and the CA directed officials to address them

Mohali News: गमाडा ने स्ट्रीट लाइट की शिकायतों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, सीए ने दिए अधिकारियों को निपटाने के निर्देश

Wed, 03 Dec 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
GMADA launched a helpline for streetlight complaints, and the CA directed officials to address them
मोहाली। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब एयरोसिटी, आईटी सिटी, इकोसिटी-1, इकोसिटी-2, मेडिसिटी आदि गमाडा के विकसित क्षेत्रों के निवासी व्हाट्सएप पर लोकेशन सहित संदेश भेजकर अपनी शिकायत मोबाइल नंबर 7973372955 पर दर्ज करवा सकते हैं। अथॉरिटी का कहना है कि यह फिलहाल एक शॉर्ट टर्म समाधान है, जबकि आगे चलकर गमाडा एक एआई आधारित स्मार्ट स्ट्रीट लाइट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की योजना बना रहा है, जिससे शिकायतों का निपटारा और तेज़ी से हो सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी ने बताया कि इस विशेष हेल्पलाइन की शुरुआत का उद्देश्य स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। कई बार शिकायतें इसलिए लंबित रह जाती हैं क्योंकि लोगों के पास अथॉरिटी को सीधे जानकारी देने का कोई उचित माध्यम नहीं होता। इस नंबर के सार्वजनिक होने से त्वरित कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने आगे बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे इस नई सुविधा का पूरा लाभ उठाएँ। यदि शिकायत दर्ज कराने के 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो निवासी मोबाइल नंबर 9592396161 और 9914416028 पर कॉल करके मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed