फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA did not provide sewerage and water connections to the booths built in the markets.

Mohali News: बाजारों में बने बूथों को गमाडा ने नहीं दिया सीवरेज-पानी का कनेक्शन

Sat, 24 Aug 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
GMADA did not provide sewerage and water connections to the booths built in the markets.
मोहाली। शहर में बने बूथों को गमाडा की ओर से सीवरेज-पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है, लेकिन शॉपिंग स्ट्रीट पर स्थित बूथ मार्केट के कई बूथों में लोगों ने खाने-पीने की दुकानें खोल रखी हैं और उन्होंने पानी की टंकियां भी छत पर रखी हैं। वहीं वेस्ट पानी को अवैध रूप से सीवरेज या स्टॉर्म वाटर लाइन से जोड़ रखा है। जबकि इन दुकानदारों पर नगर निगम ने पांच हजार महीना जुर्माना लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

निगम ने फैसला किया है कि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट जल्द ही अवैध कनेक्शन जोड़ने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगा सकता है। वहीं यह जुर्माना बूथ की अलॉटमेंट डेट से लगेगा। निगम का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद दुकानदार अवैध कनेक्शन जोड़ने से पहले सोचेंगे और फिर सीवरेज और स्टॉर्म वाटर लाइन में कोई अवैध कनेक्शन नहीं जोड़ेगा। इससे सरकारी संपत्ति को हो रहे नुकसान से बचाव होगा। वहीं जिन दुकानदारों को जुर्माना लगेगा। उससे निगम को आमदनी होगी।
विज्ञापन

वहीं, निगम ने गमाडा को भी अवैध कनेक्शन जोड़ने वाले अलॉटी के बूथ की अलॉटमेंट रद्द करने के लिए लिखा है। निगम का कहना है कि बूथ की अलॉटमेंट गमाडा ने कर रखी है इसलिए नियम तोड़ने पर बूथ की अलॉटमेंट रद्द भी गमाडा ही कर सकता है। निगम के पास सिर्फ अवैध कब्जे हटाने की शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ढाबे वालों ने जोड़े अवैध कनेक्शन

बता दें कि शहर के सभी एससीओ और सिंगल स्टोरी शोरूम में चार इंच का सीवरेज कनेक्शन जोड़ा हुआ है, लेकिन ढाबों से निकलने वाला वेस्ट बहुत ज्यादा होने के चलते ढाबे वालों ने अवैध रूप से सीवरेज के कनेक्शन जोड़ लिए हैं। इनमें से कई लोगों ने स्टार्म वाटर लाइन में भी कनेक्शन जोड़ रखा है। इस कारण शॉपिंग स्ट्रीट की पूरी स्टार्म लाइन जाम पड़ी है और इस कारण मार्केट में पानी भरता है जिस पर लारवा बनने से डेंगू और मलेरिया फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed