{"_id":"60fdcd5f8ebc3e582e53f836","slug":"gmada-and-rera-should-take-action-against-builders-who-do-not-provide-facilities-by-taking-lakhs-mp-manish-tewari-mohali-news-pkl4213361131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों लेकर सुविधाएं न देने वाले बिल्डरों पर गमाडा और रेरा करे कार्रवाई : सांसद मनीष तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों लेकर सुविधाएं न देने वाले बिल्डरों पर गमाडा और रेरा करे कार्रवाई : सांसद मनीष तिवारी
विज्ञापन
मोहाली/मुल्लांपुर। वीआईपी जिले में सक्रिय रियल एस्टेट माफिया पर सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर हमला बोला है। सांसद ने गमाडा और रेरा से अपील की है कि उन बिल्डरों के खिलाफ स्वयं संज्ञान (सुओ मोटो नोटिस) ले, जो कि लोगों से लाखों रुपये लेकर किए गए वायदे पूरे नहीं करते हैं। जबकि लोगों को लाखों रुपये खर्च करके भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद तिवारी न्यू चंडीगढ़ वेलफेयर सोसायटी की तलविंदर सिंह काहलों के निवास पर ईको सिटी-1 में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां इलाके के निवासियों ने सांसद तिवारी को उन्हें पेश आने वाली समस्याओं के बारे में बताया कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। जिसे लेकर अकसर उन्हें कॉलोनाइजर और सरकारी कार्यालयों के धक्के खाने पड़ते हैं।
इस दौरान उन्होंने मुल्लांपुर गरीबदास सरकारी कन्या स्कूल के साथ लगती शामलात जमीन पर एक पब्लिक बस शेल्टर और शौचालय बनवाने की मांग भी की। इस पर सांसद तिवारी ने गमाडा और रेरा से स्वयं संज्ञान लेते हुए बीते 10 साल के दौरान मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ में बने हर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की सोशल ऑडिट करने की अपील की है ताकि लोगों से पता किया जा सके कि उनके साथ बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स की ओर से सीवरेज पाइप, स्ट्रीट लाइट, सड़कों और सार्वजनिक पार्कों से जुड़े किए गए वादे पूरे किए गए या नहीं। ऐसे रियल एस्टेट डेवलपर्स और इनके ब्रोकर्स के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत के केस दर्ज करने चाहिए। इतना ही नहीं जिन्होंने अपना निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उनके लाइसेंस और अन्य मंजूरियां रद्द की जानी चाहिएं।
गमाडा और रेरा को यह सुनिश्चित करने चाहिए कि मासूम खरीदारों की रकम उनके द्वारा इंसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी प्रक्रिया के तहत वापस करवाई जाए। बैठक में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, अनीष सिडाना, सुशील मल्होत्रा, अमरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, डॉ. बलवीर सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि इलाके की समस्याओं को अमर उजाला ने एक सीरीज के रूप में गंभीरता से उठाया था कि वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।