{"_id":"6449893b2badab84550bfc18","slug":"girls-molested-fiance-protested-then-15-16-boys-ransacked-the-flat-mohali-news-c-16-1-125650-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लड़कियों से की छेड़छाड़, मंगेतर के विरोध पर फ्लैट में आकर 20 लोगों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लड़कियों से की छेड़छाड़, मंगेतर के विरोध पर फ्लैट में आकर 20 लोगों ने की तोड़फोड़
Thu, 27 Apr 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों से की छेड़छाड़, मंगेतर ने विरोध किया तो फ्लैट में आकर 15-16 लड़कों ने की तोड़फोड़
मार्केट में मंगेतर के साथ सामान लेने आई थी लड़की, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। खरड़-लुधियाना रोड पर स्थित एक ओंकार सिटी में रह रहे दो युवकों के कमरों में घुसकर 15-16 लड़कों ने तोड़फोड़ कर उनके साथ मारपीट भी की। इस हमले से सहमे साहिल निवासी जींद, हरियाणा ने खरड़ सिटी पुलिस को आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। खरड़ सिटी पुलिस ने ऋतिक गुज्जर, आदित्य गुज्जर, सुधीर कुमार, साहिल कुमार समेत 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एक ओंकार सिटी में रह रहे युवक अंश उर्फ अरविंदर और साहिल पानू दोनों रात को करीब 11 बजे अपने फ्लैट से बाहर कुछ सामान लेने आए थे। अंश के साथ उसकी मंगेतर और साहिल के साथ उसकी दोस्त साथ थी। जब वह सामान खरीदकर वापस जाने लगे तो वहां से गुजर रहे तीन लड़के उन पर गलत कमेंट करते लगे। साहिल और अंश उन्हें बिना कुछ बोले आगे निकल आए। तभी पीछे-पीछे स्कूटी पर वहीं तीनों युवक उनके पीछे आ गए और युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। साहिल और अंश ने जब एतराज जताया तो वे मौके से चले गए। इसके बाद साहिल और अंश दोनों युवतियों के साथ अपने फ्लैट में आ गए।
इसके कुछ देर बात वह तीनों युवक अपने 15-16 दोस्तों समेत घातक हथियारों के साथ आकर साहिल व अंश को फ्लैट से बाहर ललकारने लगे। जब वे अपने फ्लैट से बाहर नहीं आए तो युवकों ने फ्लैट के मेन दरवाजे पर डंडों के वार कर दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अंश और साहिल ने एक कमरे जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी युवकों ने बेडरूम का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। लेकिन दरवाजा टूटता न देखकर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।